Bahula Chaturthi 2026: बहुला चतुर्थी का व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bahula Chaturthi 2026: हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को बहुला चतुर्थी के नाम से मनाते हैं. इस चतुर्थी के दिन गणेश जी के साथ-साथ भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है. भाद्रपद माह की शुरुआत 29 अगस्त से हो गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कब रखा जाएगा बहुला चतुर्थी और संकष्टी चतुर्थी का व्रत और क्या है सही पूजा विधि?

कब है Bahula Chaturthi 2026

वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 31 अगस्त को सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर होगा. तिथि का समापन 01 सितंबर को सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर होगा. हिंदू धर्म में उदयातिथि सर्वमान्य होती है. इसलिए इस बार बहुला और संकष्टी का व्रत 31 अगस्त यानी आज मनाया जाएगा.

बहुला चतुर्थी महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर महीने पड़ने वाले चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश की पूजा का महत्व है, लेकिन भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी का अपना अलग ही महत्व है. इस दिन भगवान गणेश के साथ श्री कृष्ण और कामधेनू गाय की पूजा की जाती है. भाद्रपद माह के चतुर्थी तिथि को बहुला चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है. बहुला चतुर्थी व्रत के दिन गौ माता की उपासना का विधान है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2026 : भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पहले घर में लाएं ये चीजें, घर में रहेगी सुख समृद्धि

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version