Dhanteras 2026: धनतेरस के दिन दिख जाए ये चीजें तो समझिए मां लक्ष्मी हैं प्रसन्न, मिलेगी अथाह संपत्ति

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dhanteras 2026: सनातन धर्म में दिवाली से पहले धनतेरस का त्‍योहार मनाया जाता है. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाने जाना वाला ये पर्व इस बार 06 नवंबर 2026 यानी आज मनाया जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन नई चीजों को खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष चीजों का दिखना भी मां लक्ष्मी के आगमन का संकेतक है. आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन किन चीजों का दिखना शुभ होता है…

किन्नर का दिखना Dhanteras 2026

शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन किन्नरों का दिखना बेहद शुभ माना जाता है. कहते हैं कि यदि इस दिन कोई किन्नर अपनी इच्छा से सिक्का चूमकर आपकी हथेली पर रख दे तो जीवन भर आपको पैसे की किल्लत नहीं रहती है.

ये भी पढ़ें- Dhanteras Puja Vidhi 2026: धनतेरस पर घर में कैसे करें भगवान कुबेर, मां लक्ष्मी और धन्वंतरि की पूजा? जानें सामग्री और विधि

छिपकली का दिखना

शास्त्र के अनुसार, छिपकली को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. यदि धनतेरस के दिन आपको छिपकली दिख जाए तो समझ लीजिए कि आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन हो गया है.

उल्लू का दिखना

शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन उल्लू का दिखना भी बेहद शुभ होता है. बता दें कि उल्लू मां लक्ष्मी की सवारी भी होता है. अगर ये दिखे तो समझ लीजिए कि आपका भाग्य चमकने वाला है.

सफेद बिल्ली का दिखना

शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन सफेद बिल्ली का नजर आना भी काफी शुभ होता है. इस दिन सफेद बिल्ली का दिखना आपके बिगड़े या रूके कार्य पूरा होने का संकेत देता है.

सड़क पर गिरे सिक्के का दिखना

शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन सड़क पर गिरे सिक्के या पैसे पाना भी अत्यंत शुभ माना गया है. सिक्के को मां लक्ष्मी का प्रतीक कहा जाता है. अगर आपको दिखता पैसा मिलता है तो, उसे अपने पर्स या तिजोरी में संभालकर रख लें. इससे धन की प्राप्ति होती है.

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2026: धनतेरस पर बर्तन खरीदने जा रहे हैं? जानें स्टील, तांबा और पीतल खरीदने का शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

‘हम चुपचाप नहीं बैठे रहेंगे’, सिंधु जल संधि पर भारत की सख्ती देख बौखलाया पाकिस्तान, फिर दी गीदड़भभकी

New Delhi: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि पर भारत को गीदड़भभकी दी है. पाकिस्तान के रक्षा...

More Articles Like This

Exit mobile version