Shardiya Navratri 2026: मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो…, नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष कुल चार बार नवरात्रि आती है. चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि होती हैं, लेकिन चैत्र और शारदीय नवरात्रि का खास महत्तव होता है. इस साल 11 अक्टूबर यानी आज से से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के खास अवसर पर अगर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो आप उन्हें ये शुभ संदेश भेज सकते हैं.

Shardiya Navratri 2026 Wishes

  • सज रहा है मां का दरबार,
    सुनाई दे रही जयकार,
    नवरात्रि का ये पावन पर्व,
    मां दुर्गा करें सबका उद्धार.
    शुभ नवरात्रि!
  • शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर
    हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां!
    नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !
  • हो जाओ तैयार, मां अम्बे आने वाली है,
    सजा लो दरबार मां अम्बे आने वाली हैं,
    तन, मन और जीवन हो जाएगा पावन,
    मां के कदमों की आहट से गूंज उठेगा आंगन नव
    नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. Shardiya Navratri 2026 
  • मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो,
    मां की शरण में आकर मन को शांति पाओ,
    खुशियों से भरी हो आपकी ये नवरात्रि,
    दिल से जय माता दी बोलते जाओ.
  • माँ अम्बे के आगमन के साथ,
    आपके घर में आए खुशियाँ और समृद्धि,
    नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • ॐ सर्वमंगल मांगल्ये
    शिवे सर्वार्थ साधिके,
    शरण्ये त्रयम्बके गौरी
    नारायणी नमोस्तुते
    नवरात्रि की शुभकामनाएं.
  • देवी माता के शुभ कदम आपके घर में आएं,
    परेशानियां आपसे हमेशा नजर चुराएं,
    आपकी झोली खुशियों से भर जाए,
    नवरात्रि की शुभकामनाएं!
  • शक्ति की आराधना का पर्व है नवरात्रि,
    मां की भक्ति का संगम है नवरात्रि,
    बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश है नवरात्रि,
    सभी को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • सारा जहां है जिसकी शरण में,
    नमन है उस मां के चरण में,
    हम हैं उस मां के चरणों की धूल,
    आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल.
    शुभ नवरात्रि !
  • मां दुर्गा का रूप है अति सुहावन,
    इस नवरात्रि आप पर बरसे मां की कृपा,
    खुशियां महके आपके घर-आंगन.
    जय माता दी!
  • दिव्य है मां की आंखों का नूर,
    संकटों को मां करती हैं दूर,
    मां की ये छवि निराली
    नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली.
    नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • मां तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं
    चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं
    बन के रौशनी तुम राह दिखा देना
    मां शेरावाली मुझे अपने दरबार बुला लेना.
    जय माता दी!
  • लाल रंग से सज़ा मां का दरवार
    हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
    अपने पावन कदमों से मां आए आपके द्वार
    नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !
  • हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई
    होकर अबकी बार घोड़े पर सवार माता रानी आ गई
    होगी अब मन की हर मुराद पूरी
    भरने सारे दुख माता अपने द्वार आ गई,
    प्रेम से बोलो जय माता दी.
    नवरात्रि की शुभकामनाएं.
  • मां करती सबका उद्धार है
    मां करती सबकी बेड़ा पार है,
    मां सबके कष्टों को हरती है,
    मां भक्तों के लिए कितना कुछ करती है.
    नवरात्रि की शुभकामनाएं!
  • लक्ष्मी का हाथ हो
    सरस्वती का साथ हो,
    गणेश का निवास हो
    और मां दुर्गा के आशीर्वाद से
    आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो.
    नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.
  • नवरात्रि के नौ दिन,
    माँ दुर्गा की भक्ति में बिताएं,
    माँ के आशीर्वाद से,
    आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएँ.
    जय माता दी!
  • या देवी सर्वभूतेषु
    शक्तिरूपेण संस्थिता
    नमस्तस्यै नमस्तस्यै
    नमस्तस्यै नमो नम
    Happy Navratri 2026!
  • जगत पालनहार है मां
    मुक्ति का धाम है मां
    हमारी भक्ति का आधार है मां
    सबकी रक्षा की अवतार है मां.
    हैप्पी नवरात्रि !
  • मां की ज्योति से नूर मिलता है,
    सबके दिलों को सुकून मिलता है,
    जो भी आता है मां के द्वार,
    उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है.
    जय माता दी!
  • मां की आराधना का ये पर्व,
    आपके जीवन में लाए नया रंग,
    मां की कृपा बनी रहे हरदम,
    नवरात्रि की शुभकामनाएं हर पल.
  • शेरों वाली मां का दरबार सजा है,
    भक्तों का हुजूम लगा है,
    जो भी जाता है मां के द्वार,
    खाली झोली नहीं लौटता इस बार.
    जय माता दी!
  • ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का पहला दिन इन 7 राशियों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें अपना राशिफल
Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version