Vastu Tips For Business: कारोबार में होगा तगड़ा मुनाफा, आज ही करें ये चमत्कारी उपाय

Vastu Tips For Money and Successful Business: अगर आप किसी छोटे या बड़े बिजनेस से जुड़े हैं, किंतु उसमें उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं हो रहा है, जिसके चलते आपका बिजनेस बंद होने की कगार पर है, तो आपको घबराने की जरुरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको वास्तु शास्त्र से जुड़े ज्योतिष के कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिससे आपके व्यवसाय में आ रहा सभी संकट दूर हो जाएगा. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

कारोबार में लाभ कमाने के उपाय

अगर आपको कारोबार में बार-बार नुकसान हो रहा है, तो रात को सोने से पहले अपने बेड के पास किसी बर्तन में जौ रख दें, इसे अगले दिन सुबह किसी जरूरत मंद व्यक्ति को दान दे दें या किसी पशु को खिला दें. इस उपाय को नियमित 51 दिनों तक लगातार करें. ऐसी मान्यता है कि इसे करने से आपके आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होना शुरू हो जाएगा और आपको कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ मिलने लगेगा.

अगर आप कारोबार में दिन रात मेहनत कर रहे हैं, फिर भी घाटे का सौदा कर रहे हैं तो अपने दुकान या ऑफिस के दरवाजे के दोनों तरफ हर रोज सुबह गेहूं का आटा डालें. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को नियमित 30-35 दिन तक करेंगे तो, आपके कारोबार में मनचाहा लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.

ग्राहकों की संख्या में बढ़ोत्तरी के लिए
अगर आपका कारोबार मंदा चल रहा है और दुकान पर ग्राहक नहीं आ रहे हैं, तो शनिवार को अपने से बड़े व्यापारी के यहां से लोहे का टुकड़ा ले आएं और इसे दुकान में पूजा वाले स्थान पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर उस पर काली उड़द का दाल रखकर उस पर लोहे के टुकड़े को रख दें. इस जगह नियमित धूप दिखाकर पूजा करें. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से आपके दुकान पर ग्राहकों का आना शुरू हो जाएगा और आपको बिजनेस में लाभ मिलने लगेगा.

नजर उतारने के लिए
अगर आपके कारोबार में किसी की बुरी नजर लग गई है, जिससे आपको बार-बार घाटा लग रहा है, तो रविवार के दिन चुपके से 5 नींबू काटकर अपने दुकान में रख दें. साथ ही एक मुट्ठी काली मिर्च और एक मुट्ठी पीला सरसों रख दें. इन सभी समानों को अगले दिन सुबह दुकान खोलने के साथ उठाकर सूनसान स्थान पर ले जाकर रख फेंक दें. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से बुरी नजर का प्रभाव खत्म हो जाएगा और आपके बिजनेस में तरक्की मिलनी शुरू हो जाएगी.

ये भी पढ़ेंः माता के इस मंदिर को क्यों कहा जाता है मूषक मंदिर, जानें इसके पीछे की अनोखी कहानी

कर्ज भरने के लिए
अगर आप बिजनेस के लिए बैंक से या किसी से ब्याज पर पैसा लिए हैं और लाख कोशिश के बाद भी कर्ज नहीं दे पा रहे हैं, तो शनिवार के दिन जरुरतमंदों को खिचड़ी खिलाएं. साथ ही नियमित काले कुत्ते को गुड़ रोटी खिलाएं. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से आपके ऊपर से कर्ज का बोझ बहुत जल्द उतर जाएगा और आपको कारोबार में मनचाहा लाभ मिलने लगेगा.

ये भी पढ़ेंः Lord Shiva Rudrabhishek: सावन ही नहीं भादो में भी महादेव की पूजा से होता है विशेष लाभ, जानिए महत्व

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version