नमक का टुकड़ा दिलाएगा हर बीमारी से छुटकारा, बस करें ये उपाए

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Salt Vastu Tips: नमक के बिना खाना पीना अधूरा है. वहीं नमक का प्रयोग का वास्तु टिप्स के लिए भी किया जाता है. दरअसल, कई लोग लंबे समय से कुछ बीमारियों से परेशान रहते हैं. वहीं कई बार दवाएं काम नहीं करती है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो वास्तु टिप्स जिससे आप आसानी से लंबे समय से जूझ रही परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं.

सिरहाने के पास रखें नमक 

वास्तु जानकारों की माने तो कई लोग लंबे समय से बीमारियों से ग्रसित रहते हैं. ऐसे में परिवार का पूर्ण माहौल काफी परेशानियों वाला हो जाता है. एक सदस्य के बीमार होने से परिवार के सभी सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अगर बीमार व्यक्ति के बेड के सिरहाने पर सेंधा नमक या काला नमक का कुछ टुकड़ा रखा जाए तो वो बीमारी से ठीक हो सकता है.

खाने में इस्तेमाल करें सेंधा नमक

जानकारी दें कि खाने के दौरान काले या सेंधा नमक का ही इस्तेमाल करें. वहीं आयोडीन की मात्रा कम ना हो इसके लिए सामान्य नमक का भी प्रयोग करें, लेकिन कुछ समय के अंतराल पर. अगर ऐसा नियमित किया जाता है तो बीमारी ठीक होने लगती है साथ में घर में चल रही परेशानियों में छुटकारा मिलता है. वहीं घर का जो माहौल है वो भी अशांत होना कम हो जाता है.

कब तक करें उपाय

वास्तु जानकारों की माने तो नमक का टुकड़ा आपको प्रतिदिन नहीं रखना है. बल्कि एक बार ही रखना है. वहीं एक महीने में पर जो पुराने टुकड़े हैं उनको बदलकर दूसरे टुकड़े रखने हैं. वहीं जो पुराने टुकड़े हैं उनको ऐसे स्थान पर फेंकना है जहां पर कोई आता जाता ना हो. 

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version