Amarnath Yatra 2026: जम्मू में हर-हर महादेव की गूंज, जयकारों के बीच रवाना हुआ 16वां जत्था

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा को लेकर भक्तों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है. हर-हर महादेव के जयघोष के बीच जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 4,640 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ.

यह जत्था 171 वाहनों के काफिले में रवाना हुआ. इसमें 1,626 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से और 3,014 श्रद्धालु पहलगाम मार्ग से पवित्र गुफा तक पहुंचेंगे. बालटाल के लिए रवाना हुआ काफिला रात 2:42 बजे और पहलगाम जाने वाला काफिला सुबह 3:11 बजे रवाना हुआ.

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष की यात्रा शुरू होने के बाद अब तक जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 1,09,128 श्रद्धालु अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो चुके हैं. वहीं, अब तक 3.45 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं.

श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और दोनों यात्रा मार्गों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सुरक्षाबलों और प्रशासन की टीमें पूरे यात्रा मार्ग पर निगरानी बनाए हुए हैं. उधर, यात्रा रवानगी के दौरान जम्मू हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा.

Latest News

05 September 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

5 सितंबर 2026 को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और गोगा नवमी का पर्व है. जानें इस दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग और चंद्र राशि.

More Articles Like This

Exit mobile version