भारत में टैबलेट बाजार में 25% की बढ़ोतरी, 5जी शिपमेंट में 424% का जबरदस्त उछाल

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

साल 2024 में भारत के टैबलेट बाजार में शानदार वृद्धि दर्ज की गई है. वीरवार को आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के टैबलेट बाजार में सालाना आधार पर 25% की वृद्धि दर्ज की गई. यह वृद्धि मुख्य रूप से 5जी टैबलेट शिपमेंट में उछाल के कारण दर्ज हुई, जिसमें पिछले साल की तुलना में 424% की वृद्धि देखी गई. साइबरमीडिया रिसर्च (CMR) के मुताबिक, 2024 में भारत में कुल टैबलेट बाजार में एप्पल ने 29% बाजार हिस्सेदारी हासिल कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जिसके बाद सैमसंग 28% और लेनोवो 16% के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे.

एप्पल ने एक साल में पहली बार भारत में दस लाख से अधिक आईपैड शिप कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. हालांकि, सैमसंग 2024 की चौथी तिमाही में 29% हिस्सेदारी के साथ बाजार में अग्रणी बनकर उभरा, उसके बाद लेनोवो 23% और एप्पल 21% के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. सीएमआर की सीनियर एनालिस्ट-इंडस्ट्री इंटेलिजेंस ग्रुप मेनका कुमारी के अनुसार, भारत का टैबलेट बाजार प्रीमियमीकरण की ओर एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है, जिसमें प्रीमियम सेगमेंट (20,000 रुपये से अधिक कीमत) में शानदार वृद्धि दर्ज की गई है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रीमियम टैबलेट की मांग में भी शानदार वृद्धि देखी गई, 2024 में शिपमेंट में 128% की वृद्धि हुई. हाइब्रिड वर्क, डिजिटल लर्निंग और ऑन-द-गो एंटरटेनमेंट के बढ़ते चलन के साथ, प्रीमियम टैबलेट विकास के प्रमुख चालक के रूप में उभरे हैं. एप्पल ने इस सेगमेंट में अपना दबदबा बनाए रखा, जो कि आईपैड 10 सीरीज की लोकप्रियता से जुड़ा था. आईपैड 10 सीरीज एप्पल के कुल शिपमेंट का 55% था. इसके अतिरिक्त, आईपैड मिनी (2024) के लॉन्च से एप्पल के बाजार नेतृत्व को और मजबूत करने की उम्मीद है.

सैमसंग एक मजबूत प्रतियोगी बना रहा, जिसने 53% की वार्षिक वृद्धि हासिल की. गैलेक्सी टैब ए9 प्लस 5जी ने कंपनी की कुल टैबलेट शिपमेंट में 68% का योगदान देकर इसकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. बाजार में तीसरा स्थान हासिल करने वाली लेनोवो ने स्थिर मांग बनाए रखी. शाओमी ने 13% हिस्सेदारी हासिल की और सालाना आधार पर 112% की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की. शाओमी पैड 6 ने प्रीमियम सेगमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया, जो 2024 में प्रीमियम टैबलेट की बिक्री का 33% था. सीएमआर का अनुमान है कि 2025 में 10-15% की अपेक्षित वृद्धि के साथ भारत में टैबलेट बाजार स्थिर गति से बढ़ता रहेगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version