रेलवे में दो हजार से ज्यादा लोको पायलट सहित करीब एक लाख महिला कर्मचारी करती हैं काम, अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में दी जानकारी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने बुधवार को लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि 31 मार्च 2024 तक भारतीय रेलवे (Indian Railways) में 99,809 महिला कर्मचारी कार्यरत थीं, जिनमें 2,037 लोको पायलट शामिल हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बीजेपी सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे, जो भारतीय रेलवे और ट्रेन संचालन में महिला कर्मचारियों के बारे में विवरण जानना चाहते थे.

बीजेपी सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने ट्रेन परिचालन में लोको पायलट के रूप में काम करने वाली महिलाओं की संख्या और पुरुषों की तुलना में महिला लोको पायलटों के प्रतिशत के बारे में भी पूछा था, जिसको लेकर रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जाती है.

99,809 महिला कर्मचारी कार्यरत- अश्विनी वैष्णव

उन्‍होंने आगे बताया, “लिंग के आधार पर भेदभाव किए बिना, निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले सभी उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्र हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 31 मार्च 2024 तक, भारतीय रेलवे में 99,809 महिला कर्मचारी कार्यरत थीं, जिनमें 2,037 लोको पायलट शामिल हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version