भारत में लगभग सभी लोग UPI लेनदेन करने में सक्षम: सरकारी सर्वेक्षण

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
भारत में 15-29 वर्ष की आयु के लगभग सभी व्यक्ति मोबाइल हैंडसेट का उपयोग करके ऑनलाइन बैंकिंग (Online Banking) लेनदेन करने के लिए एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) का उपयोग करने में सक्षम हैं. एक सर्वेक्षण में यह कहा गया है. सांख्यिकी मंत्रालय (Ministry of Statistics) द्वारा गुरुवार को जारी ‘व्यापक मॉड्यूलर सर्वेक्षण: दूरसंचार-2025’ में कहा गया, “देश में 15-29 वर्ष की आयु के जो व्यक्ति ऑनलाइन बैंकिंग लेनदेन करने की क्षमता से लैस पाए गए, उनमें से लगभग 99.5 प्रतिशत व्यक्तियों में यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन बैंकिंग लेनदेन करने की क्षमता पाई गई.”
देश में 15-29 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों में से लगभग 97.1% लोगों ने सर्वेक्षण की तिथि से पिछले तीन माह के दौरान मोबाइल फोन (स्मार्टफोन सहित) का उपयोग करने की बात कही. इसमें कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 15-29 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 96.8% लोगों ने पिछले तीन महीनों के दौरान व्यक्तिगत कॉल करने और/या इंटरनेट का उपयोग करने के लिए कम से कम एक बार मोबाइल फोन का उपयोग किया.
शहरी क्षेत्रों में मोबाइल फोन का उपयोग 97.6% होने का अनुमान लगाया गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में 15-29 वर्ष की आयु वर्ग के लगभग 95.5% लोगों के पास स्मार्टफोन है. शहरी क्षेत्रों में, इसी आयु वर्ग के लगभग 97.6% लोगों के पास स्मार्टफोन है. अध्ययन के अनुसार, भारत में लगभग 85.5% घरों में कम से कम एक स्मार्टफोन है. भारत में लगभग 86.3% घरों में घर के भीतर इंटरनेट की सुविधा है.
Latest News

Chaitra Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This

Exit mobile version