फटाफट निपटा लीजिए अपना काम, मई में इतने दिन बैंको में रहेगा अवकाश; देखिए सूची

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bank Holiday in May: कल से मई महीने की शुरुआत होने जा रही है. मई के महीने में भी कई त्योहार पड़ने वाले हैं. वहीं. इस महीने लोकसभा चुनाव भी है. इस वजह से मई के महीने में भी तमाम छुट्टियां रहेंगी और बैंक बंदे रहेंगे. ऐसे में अगर आप भी किसी काम के सिलसिले में मई के महीने में बैंक जाने की सोच रहे हैं तो आपको छुट्टियों का कैलेंडर जानना चाहिए. आइए आपको बताते हैं कि मई के महीने में कितने दिन बैंकों में अवकाश रहेंगे.

मई के महीने में इतने बैंकों पर रहेगा ताला

जानकारी दें कि आरबीआई के छुट्टियों के अनुसार मई के महीने में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे. इसमें 2 शनिवार और 4 रविवार के अवकाश शामिल हैं. इसी के साथ अन्य 6 दिन क्षेत्रवार उत्सवों और राष्ट्रीय त्योहार के कारण बैंकों पर ताला रहेगा. वहीं, मई में ही 7, 13, 20 और 25 मई को तीसरे, चौथे, पांचवें और छठें चरण की लोकसभा चुनाव की वोटिंग होनी है. इस वजह से जहां भी वोटिंग होने को हैं वहां पर बैंकों में अवकाश रहेगा. आइए आपको बैंकों के अवकाश की सूची बताते हैं.

यह भी पढ़ें: Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट

देखिए बैकों की अवकाश सूची

  • 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर पूरे महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे.
  • 5 मई को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 7 मई को लोकसभा चुनाव के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 8 मई को रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर बैंकों में छुट्टी रहेगी.
  • 10 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 11 मई को शनिवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 12 मई को रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 13 मई को लोकसभा चुनाव के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 16 मई को स्टेट डे के चलते सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे.
  • 19 मई को रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
  • 20 मई को लोकसभा आम चुनाव के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 मई को चौथे शनिवार के कारण बैंक में अवकाश रहेगा.
  • 26 मई को रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.

ये सेवाएं जारी रहेंगी 

ज्ञात हो कि बैंकों की छुट्टियों के शाखाएं तो बंद रहेंगी. हालांकि, इस दौरान आप ऑनलाइन सेवाओं का प्रयोग कर पाएंगे. एटीएम, यूपीआई, नेट बैंकिंग जैसी सेवाएं जारी रहेंगी. इन सुविधाओं का प्रयोग आप कर पाएंगे.

गर्मी में इन गलतियों से ब्लास्ट हो सकता है फोन, जानिए सेफ्टी टिप्स

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version