Bharat Taxi: देशभर में भारत टैक्सी से जुड़े 7.97 लाख ड्राइवर-पार्टनर, दिल्ली-NCR में सबसे ज्यादा सारथी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bharat Taxi: केंद्र सरकार की भारत टैक्सी पहल को देशभर में तेजी से समर्थन मिल रहा है. संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई 2026 तक 7.97 लाख ड्राइवर-पार्टनर (सारथी) इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं. सरकार का कहना है कि सहकारी मॉडल पर आधारित यह डिजिटल मोबिलिटी प्लेटफॉर्म ड्राइवरों को बिना कमीशन के कमाई का अवसर उपलब्ध करा रहा है. गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में लिखित जवाब देते हुए बताया कि वर्तमान में भारत टैक्सी की सेवाएं दिल्ली-एनसीआर, गुजरात और महाराष्ट्र में संचालित की जा रही हैं.

दिल्ली-NCR में सबसे ज्यादा ड्राइवर-पार्टनर

सरकार के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में सबसे अधिक 2.55 लाख सारथी भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं. इसके बाद गुजरात में 1.01 लाख ड्राइवर-पार्टनर पंजीकृत हैं, जबकि महाराष्ट्र में 71,095 सारथी इस प्लेटफॉर्म का हिस्सा बन चुके हैं. सरकार का कहना है कि परिचालन तैयारियों, आवश्यक मंजूरियों, सारथियों की उपलब्धता और संबंधित राज्य सरकारों, सहकारी संस्थाओं तथा अन्य हितधारकों के साथ समन्वय के आधार पर आने वाले समय में भारत टैक्सी सेवा का विस्तार अन्य राज्यों और शहरों में भी किया जाएगा.

क्या है भारत टैक्सी?

भारत टैक्सी एक सहकारी मॉडल (Cooperative Model) पर आधारित डिजिटल ऐप मोबिलिटी प्लेटफॉर्म है, जिसका संचालन सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (STCL) द्वारा किया जा रहा है. सरकार के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य ड्राइवरों को अधिक आय का अवसर देना और उन्हें भारी कमीशन से राहत दिलाना है.

जीरो-कमीशन मॉडल पर काम करती है भारत टैक्सी

अमित शाह ने बताया कि भारत टैक्सी जीरो-कमीशन मॉडल पर काम करती है. यानी प्लेटफॉर्म के माध्यम से बुक होने वाली किसी भी सवारी के किराये में से ड्राइवर की कमाई पर कोई कमीशन नहीं काटा जाता. तकनीकी सेवाओं, मोबाइल ऐप के रखरखाव और प्लेटफॉर्म के विस्तार का खर्च पूरा करने के लिए ड्राइवर-पार्टनर्स से केवल एक मामूली सब्सक्रिप्शन या प्लेटफॉर्म उपयोग शुल्क लिया जाता है. इसका असर उन्हें मिलने वाले किराये पर नहीं पड़ता.

सारथियों को मिलते हैं कई अतिरिक्त लाभ

सरकार के अनुसार, सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड के सदस्य बनने वाले सारथियों को मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटीज एक्ट, 2002 और संस्था के उपनियमों के तहत मिलने वाले सभी लाभ उपलब्ध कराए जाते हैं. इसके अलावा उन्हें रियायती दरों पर स्वास्थ्य बीमा, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, SBI मुद्रा लोन सहित संस्थागत ऋण और बैंकों व अन्य वित्तीय संस्थानों के माध्यम से वाहन फाइनेंस जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.

ड्राइवरों को दिया जाता है विशेष प्रशिक्षण

सरकार ने बताया कि समय-समय पर ड्राइवर-पार्टनर्स के लिए प्रशिक्षण और ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं. इन कार्यक्रमों में उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग, ग्राहक सेवा, सड़क सुरक्षा और यात्री सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सेवाएं मिल सकें.

यह भी पढ़े: रोहतक में हादसाः ट्रक से टकराई हाई स्पीड कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Latest News

वाह रे पाक कोर्ट! जिस पर था बच्ची के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, उसी को दे दी कस्टडी, खड़ा हुआ विवाद

Pakistan Crime: पाकिस्तान से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक 13 वर्षीय ईसाई लड़की के कथित अपहरण,...

More Articles Like This