‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज़, रणबीर कपूर ने श्रीराम बन जीता दिल, रावण के किरदार में खूंखार दिखे यश

Must Read

Mumbai: नितेश तिवारी की मच-अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. हिंदू पौराणिक महाकाव्य पर बनी इस भव्य फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और साउथ स्टार यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म के विजुअल्स कमाल के हैं. सबसे ज्यादा यश ने रावण के किरदार में हैरान किया है. वहीं, भगवान श्रीराम के रोल में रणबीर कपूर ने दिल जीत लिया है.

प्रेमियों का विशेष ध्यान आकर्षित

रॉकिंग स्टार यश के रावण अवतार ने दर्शकों और फिल्म प्रेमियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया है. भव्य विजुअल्स, विशाल कैनवास और पौराणिक कथा के नए प्रस्तुतीकरण के बीच यश का प्रभावशाली किरदार ट्रेलर की प्रमुख चर्चा बन गया है. ट्रेलर की शुरुआत रावण की पहली झलक से होती है, जहां यश शाही कवच, पैनी निगाहों और दमदार व्यक्तित्व के साथ नजर आते हैं.

प्रभावशाली शासक की गरिमा का मिश्रण

उनके अभिनय में शक्ति, आत्मविश्वास और एक प्रभावशाली शासक की गरिमा का मिश्रण दिखाई देता है. ट्रेलर के विभिन्न द्दश्यों में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ती है. ट्रेलर का एक प्रमुख द्दश्य वह है, जिसमें रावण निर्भीक होकर क्रोधा का सामना करता दिखाई देता है. यह द्दश्य उसके साहस और अटूट आत्मविश्वास को दर्शाता है. बिना अधिक संवादों के भी यश का अभिनय इस पूरे द्दश्य को प्रभावशाली बना देता है.

रावण के किरदार को विशेष महत्व

फिल्म के निर्माताओं ने ट्रेलर की संरचना भी रावण के किरदार को विशेष महत्व देते हुए तैयार की है. इसकी शुरुआत रावण की पहली झलक से होती है और समापन उनकी दमदार गर्जना के साथ होता है, जिससे यह किरदार दर्शकों के मन में विशेष स्थान बना लेता है. यश फिल्म में रावण की भूमिका निभाने के साथ-साथ अपनी निर्माण कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले ‘रामायण’ के सह-निर्माता भी हैं. फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है.

26 अगस्त को विश्वभर में रिलीज़ होगी

‘रामायण’ से पहले यश अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में नजर आएंगे. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

इसे भी पढ़ें. VIDEO: गाजीपुर में बोले CM योगीः गाजीपुर के वास्तविक नायकों को सम्मान दे रही है भाजपा, सपा-कांग्रेस पर बरसे

Latest News

Bhramari Pranayama: सिर्फ 2 मिनट का भ्रामरी प्राणायाम, तनाव और बेचैनी से राहत में हो सकता है मददगार

Bhramari Pranayama: भ्रामरी प्राणायाम एक सरल श्वास अभ्यास है, जो मन को शांत करने और तनाव कम करने में मदद कर सकता है. जानिए इसे करने का सही तरीका, संभावित फायदे और किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए.

More Articles Like This