TRAI की बड़ी कार्रवाई, 50 कंपनियों की सेवाएं और 2.75 लाख कनेक्शन बंद

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

TRAI: टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने अनचाही कॉल और गैर-पंजीकृत टेलीमार्केटिंग कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. ट्राई द्वारा करीब पौने तीन लाख टेलीफोन नंबर्स काट दिए गए हैं. वहीं करीब 50 कंपनियों की सेवाएं बंद कर दी गई है. यह कार्रवाई ट्राई की ओर से हाल ही में अपनाए गए सख्‍त रुख के तहत की गई है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने दूरसंचार कंपनियों को निर्देश दिया था कि वे गैर-पंजीकृत टेलीमार्केटिंग फर्मों को ब्‍लैक लिस्‍ट में डालें और उनके नंबर बंद करें. जानकारों के मुताबिक, ट्राई फेक कॉल्स में लगातार इजाफा के वजह से ये एक्शन लिया गया है.

ट्राई का एक्शन

अनवॉन्टेड कॉल्स और गैर-पंजीकृत टेली-मार्केटिंग कंपनियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर एक्‍शन लेते हुए 2.75 लाख टेलीफोन नंबर काट दिए गए हैं और 50 फर्मों की सर्विसेज बंद कर दी गई हैं. मंगलवार को जारी एक बयान में ट्राई ने कहा कि उसने फर्जी कॉल में उल्लेखनीय इजाफा देखा है. वर्ष 2024 की पहली छमाही में गैर-पंजीकृत टेली-मार्केटिंग फर्मों के खिलाफ 7.9 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं. ट्राई ने कहा कि इस पर नकेल कसने के लिए 13 अगस्त, 2024 को सभी पहुंच प्रोवाइडर्स को सख्‍त निर्देश जारी किए गए थे और अनरजिस्टर्ड टेली-मार्केटिंग फर्मो पर तुरंत लगाम लगाने के लिए कहा गया था.

करीब 50 कंपनियां ब्‍लैक लिस्‍ट

ट्राई ने कहा कि इन निर्देशों के मद्देनजर दूरसंचार कंपनियों ने फर्जी कॉल के लिए दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग पर कड़े कदम उठाए हैं. उन्होंने 50 से अधिक फर्मों को ब्‍लैक लिस्‍ट में डाल दिया है और 2.75 लाख से अधिक एसआईपी डीआईडी/ मोबाइल नंबर/ दूरसंचार संसाधनों को बंद कर दिया है. इन कदमों से फर्जी कॉल में कमी और उपभोक्ताओं को राहत मिलने की संभावना है. ट्राई ने सभी हितधारकों से स्वच्छ और अधिक कुशल दूरसंचार पारिस्थितिकी तंत्र में अपना योगदान देने का अनुरोध किया है.

ये भी पढ़ें :- रूस के घातक हमले के बाद अपनों ने छोड़ा जेलेंस्की का साथ, 5 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा; यूक्रेन के सामने बड़ी चुनौती

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version