सेबी का बड़ा ऐलान, टॉप 500 कंपनी के शेयरों के लिए लागू होगा T+0 सेटलमेंट साइकल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

T+0 Settlement Cycle: शेयर मार्केट रेगुलेटर, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने एक बड़ा फैसला किया है. मंगलवार को सेबी ने T+0 सेटलमेंट साइकल का दायरा बढ़ाने के लिए नया सर्कुलर जारी किया है. सेबी ने टॉप 500 कंपनियों के शेयरों पर ऑप्शनल T+0 सेटलमेंट लागू करने का ऐलान किया है. ये सुविधा 31 दिसंबर, 2024 से लागू हो जाएगी. T+0 सेटलमेंट साइकल एक ऐसा सिस्‍टम है जिसमें ट्रेडिंग के दिन ही लेन-देन का निपटान हो जाता है. सेबी ने कहा कि यह कदम निवेशकों और बाजार में तेजी से लेन-देल की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के मकसद से लिया गया है.

ब्रोकर्स वसूल कर सकेंगे अलग-अलग ब्रोकरेज चार्ज

सेबी ने कहा कि ये ऑप्शन कुल 500 कंपनियों की लिस्ट में से नीचे की 100 कंपनियों के शेयरों के लिए पहले शुरू किया जाएगा. फिर नीचे से ही बाकी की कंपनी के शेयरों के लिए 100-100 करके शुरू होगा. सेबी के अनुसार, वै‍कल्पिक टी+0 सेटलमेंट साइकल में शेयर ब्रोकर हिस्सा ले सकेंगे और सेबी द्वारा तय की गई लिमिट के अंदर T+0 और T+1 सेटलमेंट साइकल के लिए अलग-अलग ब्रोकरेज चार्ज भी वसूल कर सकेंगे.

500 कंपनियों के आने के बाद कुल 525 हो जाएगी संख्या

सेबी के सर्कुलर में बताया गया कि 25 स्टॉक पहले से ही वै‍कल्पिक टी+0 सेटलमेंट साइकल के तहत कारोबार कर रहे हैं. अब टी+0 सेटलमेंट साइकल में 500 शेयरों को शामिल किए जाने के बाद ये संख्या बढ़कर 525 हो जाएगी.

एक्सचेंजों को ब्लॉक डील विंडो लागू करने के निर्देश

इसके साथ ही सेबी ने स्टॉक एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई को एक ‘ब्लॉक डील विंडो’ लागू करने का भी निर्देश दिया है. T+0 सेटलमेंट साइकल के तहत ब्लॉक डील विंडो केवल सुबह के सेशन के लिए सुबह 8.45 से 9.00 बजे तक उपलब्ध रहेगा. T+1 सेटलमेंट साइकल के लिए ये सुबह 8.45 से 9.00 बजे तक और दोपहर में 2.05 से 2.20 बजे तक की उपलब्‍ध ब्लॉक डील विंडो भी मौजूद रहेगी.

ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्रः परभणी में बंद के दौरान भड़की हिंसा, पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version