पिछले पांच वर्षों में केंद्र सरकार ने कृषि स्टार्टअप्स के लिए दिए 122.50 करोड़ रुपये, कृषि राज्य मंत्री ने दी जानकारी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पिछले पांच वर्षों में केंद्र सरकार ने 2019-20 से 2023-24 तक 1,700 से अधिक कृषि स्टार्टअप्स को 122.50 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है. मंगलवार को लोकसभा में कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.

उन्होंने आगे बताया, यह धनराशि पांच Knowledge Partners और 24 RKVY कृषि व्यवसाय इनक्यूबेटरों के माध्यम से जारी की गई, जो इस कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए प्रशिक्षण प्रदान करते हैं और स्टार्टअप्स को इनक्यूबेट करते हैं.

वर्ष 2023-24 के दौरान 532 स्टार्टअप्स को करीब 147.25 करोड़ रुपये जारी किए गए. इस कार्यक्रम के तहत, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में उद्यमियों/स्टार्टअप्स को अपने उत्पादों, सेवाओं, व्यापार प्लेटफार्मों आदि को लांच करने तथा विस्तार में सहायता के लिए विचार/पूर्व-बीज चरण में 5 लाख रुपये तक तथा बीज चरण में 25 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.

यह भी पढ़े: महाराष्ट्रः परभणी में बंद के दौरान भड़की हिंसा, पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version