BSNL का 1 रुपए वाला पॉपुलर ‘फ्रीडम प्लान’ फिर से लॉन्च, जानें ग्राहकों को कैसे मिलेगा इसका लाभ!

New Delhi: बीएसएनएल ने कम खर्च में बेसिक कॉलिंग, एसएमएस और डेटा सुविधा लेने वाले ग्राहकों के लिए अपने पॉपुलर फ्रीडम प्लान को फिर से लॉन्च कर दिया है. ग्राहकों की मांग को देखते हुए देश की टेलीकॉम कंपनी ने यह फैसला किया है. केवल 1 रुपए में उपलब्ध यह प्लान सीमित समय के लिए वैध है. कंपनी के अनुसार यह ऑफर 30 अप्रैल 2026 तक ही वैध है और इसे केवल ऑफलाइन स्टोर्स से ही लिया जा सकता है.

BSNL की विभिन्न सेवाओं का उठा सकते हैं लाभ

इस प्लान के तहत ग्राहक नया SIM कार्ड लेकर 30 दिनों तक BSNL की विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए डिज़ाइन किया गया है और उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो दूसरा नंबर रखना चाहते हैं या BSNL नेटवर्क को ट्राई करना चाहते हैं. फ्रीडम प्लान के साथ ग्राहकों को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स की सुविधा मिलती है.

वैधता नए SIM के एक्टिवेशन की तारीख से शुरू

साथ ही रोजाना 100 SMS भेजे जा सकते हैं और 2GB डेटा भी मिलता है. यह डेटा इंटरनेट ब्राउज़िंग, सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे YouTube और Instagram रील्स देखने के लिए पर्याप्त है. इस प्लान की वैधता नए BSNL SIM के एक्टिवेशन की तारीख से शुरू होती है और कुल 30 दिन की होती है. ग्राहक इस अवधि में बिना किसी रुकावट के प्लान की सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ जल्द से जल्द उठाएं ताकि केवल 1 रुपए में इस प्लान के सभी फायदे हासिल कर सकें.

इसे भी पढ़ें. IIMT ‘भारत फिल्म फेस्टिवल’ का शंखनाद, CMD उपेंद्र राय ने युवाओं में भरा जोश; सुनें उन्होंने क्या-क्या कहा?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version