केंद्र सरकार ने बाढ़, भूस्खलन और चक्रवात प्रभावित 5 राज्यों के लिए 1554.99 करोड़ रुपये को दी मंजूरी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

वर्ष 2024 में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित पांच राज्यों को केंद्र सरकार ने 1,555 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता देने का फैसला किया है. गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने इस राशि को मंजूरी दी है. यह सहायता राशि बाढ़, भूस्खलन और चक्रवाती तूफानों से प्रभावित राज्यों को आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों के लिए दी जाएगी. इस सहायता राशि में आंध्र प्रदेश को सबसे बड़ा हिस्सा मिला है.

राज्य के लिए 608 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. यह राशि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) से जारी की जाएगी. इसके अलावा, यह फंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) में उपलब्ध शुरुआती बैलेंस का 50% समायोजन करने के बाद दिया जाएगा. अन्य राज्यों को भी मिली सहायता. नागालैंड को 171 करोड़ रुपये, ओडिशा को 255 करोड़ रुपये, तेलंगाना को 232 करोड़ रुपये, त्रिपुरा को 289 करोड़ रुपये की सहायता राशि मिली.

यह सहायता उन फंड्स के अतिरिक्त है, जो केंद्र सरकार पहले ही राज्यों को जारी कर चुकी है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में केंद्र ने 27 राज्यों को SDRF के तहत 18,323 करोड़ रुपये और 18 राज्यों को NDRF से 4,808 करोड़ रुपये जारी किए हैं.

केंद्र सरकार ने आपदा न्यूनीकरण के लिए जारी किया फंड

केंद्र सरकार ने आपदा न्यूनीकरण के लिए भी विशेष फंड जारी किया है. राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष (SDMF) से 14 राज्यों को 2,209 करोड़ रुपये दिए गए हैं. वहीं, राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष (NDMF) से 8 राज्यों को 720 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. गृह मंत्रालय ने बताया, आपदाओं के तुरंत बाद केंद्र ने प्रभावित इलाकों का आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी टीमों को भेजा था. इनके विश्लेषण के आधार पर यह सहायता राशि जारी की गई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version