Closing Bell: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, 78 अंक टूटा सेंसेक्‍स

Stock Market: वैश्विक बाजार से मिले कमजोर रूझानों के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स BSE सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन BSE सेंसेक्स (Sensex) 78 अंक यानी  0.11% फीसदी  टूटकर 65,945.47  के लेवल पर बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर निफ्टी 9.85 अंक यानी (0.05%) अंक गिरावट के साथ 19664 के स्तर पर क्‍लोज हुआ. आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,078.26 की ऊंचाई तक पहुंचा और नीचे में 65,865.63 तक आया गया.

नेस्ले इंडिया के शेयरों को मुनाफा

मंगलवार के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 15 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, M&M, बजाज फाइनैंस और HDFC बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे. बता दें कि सबसे ज्यादा लाभ नेस्ले इंडिया के शेयरों को हुआ. इसके शेयरों में 1.45 फीसदी तक की बढ़त दिखी. इसके साथ, TCS, NTPC, L&T, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, HUL, रिलायंस और JSW स्टील को भी मुनाफा हुआ.

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी ओर सेसेक्‍स के शेयरों में 15 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, ICICI बैंक और कोटक बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे. इसमें भी सबसे ज्यादा नुकसान टेक महिंद्रा के शेयरों को हुआ. इसके शेयरों में 1.30 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही टाइटन, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनर्सव, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, विप्रो, मारुति, ITC और HCL टेक नुकसान में रहे.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version