भारत में डिजिटल लोन का विस्तार: NBFC ने चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में 9.9 करोड़ लोन बांटे

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Digital NBFC Personal Loan Growth: भारत में डिजिटल लेंडिंग सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है. डिजिटल NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) ने वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों (अप्रैल से दिसंबर) के दौरान 9.9 करोड़ डिजिटल पर्सनल लोन जारी किए, जिनकी कुल वैल्यू 1,53,260 करोड़ रुपए रही. यह जानकारी फिनटेक एसोसिएशन फॉर कंज्यूमर एम्पावरमेंट (FACE) की एक नई रिपोर्ट में सामने आई है.

लोन वॉल्यूम में बड़ी हिस्सेदारी

रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि में डिजिटल NBFC का कुल पर्सनल लोन वॉल्यूम में 78 प्रतिशत हिस्सा रहा, जबकि वैल्यू के हिसाब से इनकी हिस्सेदारी 19 प्रतिशत रही. इससे साफ है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म छोटे टिकट साइज के ज्यादा लोन तेजी से वितरित कर रहे हैं.

53% की सालाना बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में डिजिटल लोन की वैल्यू में सालाना आधार पर 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस ग्रोथ का मुख्य कारण औसत टिकट साइज में वृद्धि माना जा रहा है. हालांकि, डिजिटल NBFC का औसत टिकट साइज अभी भी पारंपरिक NBFC और बैंकों से काफी कम है. जहां डिजिटल NBFC का औसत टिकट साइज कम रहता है, वहीं NBFC का लगभग 1 लाख रुपए और बैंकों का करीब 5 लाख रुपए तक होता है.

1.39 लाख करोड़ रुपए बकाया

दिसंबर 2025 तक डिजिटल पर्सनल लोन खातों की संख्या 6.47 करोड़ पहुंच गई है. इन खातों पर कुल 1.39 लाख करोड़ रुपए की राशि बकाया है, जो इस सेक्टर की तेजी से बढ़ती पहुंच को दर्शाता है.

क्या बोले एक्सपर्ट

FACE के CEO सुगंध सक्सेना के अनुसार, डिजिटल पर्सनल लोन बाजार लगातार स्थिर और मजबूत ग्रोथ दिखा रहा है. उन्होंने कहा कि यह सेक्टर वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और समय के साथ अपनी रणनीतियों में सुधार कर रहा है.

पोर्टफोलियो क्वालिटी में सुधार

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि डिजिटल लोन सेक्टर की गुणवत्ता में सुधार हुआ है. 90 दिनों से अधिक बकाया (DPD) वाले खातों का प्रतिशत मार्च 2023 में 3.3 प्रतिशत था, जो दिसंबर 2025 तक घटकर 1.9 प्रतिशत रह गया है. इससे साफ है कि लोन रिपेमेंट व्यवहार बेहतर हो रहा है.

युवा और छोटे शहरों में बढ़ती पहुंच

डिजिटल लेंडिंग का सबसे ज्यादा फायदा युवाओं और छोटे शहरों को मिल रहा है. रिपोर्ट के अनुसार:

  • 60 प्रतिशत लोन 35 वर्ष से कम उम्र के लोगों को दिए गए
  • 18 प्रतिशत लोन महिलाओं को मिले
  • 39 प्रतिशत लोन टियर-3 और उससे छोटे शहरों के ग्राहकों को दिए गए

फिनटेक सेक्टर में लगातार विस्तार

रिपोर्ट के मुताबिक, फिनटेक सेक्टर में लोन वितरण सामान्य रूप से जारी है और बाजार लगातार विस्तार कर रहा है. डिजिटल NBFC नए यूजर्स तक पहुंच बढ़ाने और पोर्टफोलियो की गुणवत्ता सुधारने पर लगातार काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: BHIM App में बड़ा बदलाव. अब बिना UPI PIN के होंगे पेमेंट, NPCI ने लॉन्च किया बायोमेट्रिक फीचर

Latest News

बंगाल में नमाज की आजादी लेकिन पूजा के लिए लेनी पड़ती है अदालत से अनुमति-नितिन नवीन

West Bengal Assembly polls 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सत्तारूढ़ तृणमूल...

More Articles Like This

Exit mobile version