कनाडा पर नहीं लगेगा 50% अमेरिकी टैरिफ, चेतावनी के बाद ट्रंप ने लिया फैसला, आखिरी वक्त में बनी बात

Must Read

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को टैरिफ से बडी राहत दी है. ट्रंप ने कनाडा से आयात होने वाले लगभग 20 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये) के सामान पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने के अपने फैसले को फिलहाल स्थगित कर दिया है. इनमें हॉकी स्टिक से लेकर जीभ की जांच में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी की छोटी छड़ियों (टंग डिप्रेसर) तक कई तरह के उत्पाद शामिल हैं.

एक समझौते के बाद निर्णय

प्रतिबंध लागू होने से महज दो घंटे पहले दोनों देशों के बीच हुए एक समझौते के बाद यह निर्णय लिया गया. ट्रंप की सोशल मीडिया मंच पर की गई इस घोषणा से आगे की बातचीत के लिए समय मिल गया है. इस कदम से फिलहाल दोनों देशों के बीच पहले से तनावपूर्ण रिश्तों में और कड़वाहट आने से बच गई है. ट्रंप ने शुल्क लगाने की समयसीमा से दो घंटे से भी कम समय पहले अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट किया, मैंने कनाडा पर लगने वाले 50 प्रतिशत शुल्क को रोक दिया है.

कनाडा और अमेरिका के बीच समझौता

ये कल सुबह से तीन दिनों की अवधि के लिए लागू होने वाले थे. ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि कनाडा और अमेरिका के बीच एक समझौता हो गया है. ट्रंप द्वारा लगाए जाने वाले ये आयात शुल्क कनाडा से हर साल अमेरिका भेजे जाने वाले कुल सामान के करीब पांच प्रतिशत हिस्से पर लागू होते. हालांकि, इसका राजनीतिक प्रभाव आर्थिक प्रभाव से कहीं अधिक होने की संभावना थी.

शुल्क लगाकर देगा जवाब 

कनाडा ने चेतावनी दी थी कि नए शुल्क लगाए जाने की स्थिति में वह भी अपने स्तर पर शुल्क लगाकर जवाब देगा. इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक विवाद और बढ़ सकता था. पिछले साल दोनों देशों के बीच 880 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य की वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार हुआ था.

इसे भी पढ़ें. बदायूं में हादसा: आचनक सामने आया कुत्ता, पलटी हाई स्पीड कार, दो महिलाओं सहित तीन की मौत, कई घायल

Latest News

चीनी डॉक्टरों ने मेडिकल इंडस्ट्री में रचा इतिहास, सर्जरी कर जांघों को जोड़ा, फिर अपने पैरों पर खड़ा हुआ मरीज

Beijing: चीन के डॉक्टरों ने एक मेजिकल सर्जरी कर वैश्विक स्तर पर मेडिकल इंडस्ट्री में इतिहास रच दिया है....

More Articles Like This