Stock Market: घरेलू शेयर बाजार की सपाट क्लोेजिंग, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में सुस्‍ती के बाद सपाट क्‍लोजिंग हुई है. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 13.65 अंक की मामूली बढ़त के साथ 81,711.76 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 7.15 अंक की मजबूती के साथ 25,017.75 के स्‍तर पर बंद हुआ. स्मॉल-कैप और मिड-कैप स्‍टॉक्‍स की अगुआई में व्यापक सूचकांक मिश्रित दायरे में बंद हुए. बैंक निफ्टी इंडेक्स 130.65 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 51,278.75 के स्‍तर पर बंद हुआ. दूसरे सेक्टोरल सूचकांकों में फाइनेंशियल सर्विसेस और मीडिया शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि एफएमसीजी और ऊर्जा शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

ये स्‍टॉक्‍स चमके

निफ्टी में सुचीबद्ध शेयरों में सबसे अधिक तेजी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में दर्ज की गई. इसके अलावा मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, श्रीराम फाइनेंस और एचडीएफसी लाइफ के शेयर लाभ में दिखे. नुकसान उठाने वालों में शेयरों की बात करें तो एचयूएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन कंपनी, टाटा मोटर्स और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के स्‍टॉक्‍स शामिल हैं.

सेक्टोरल फ्रंट पर एनर्जी, मेटल और एफएमसीजी में 0.5-1 फीसदी की गिरावट आई, जबकि बैंक, कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, आईटी, रियल्टी, फार्मा, मीडिया में 0.2-4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5-0.5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली.

मार्केट कैप में हुआ बदलाव

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) तकरीबन 463 लाख करोड़ रुपये हो गया. एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, बजाज ऑटो, इंडिगो और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स सहित करीब 360 स्‍टॉक्‍स ने बीएसई पर इंट्राडे कारोबार में अपने नए 52-सप्ताह के हाई लेवल को छुआ.

ये भी पढें :-  HUL को आयकर विभाग ने भेजा 963 करोड़ का टैक्स नोटिस, जानें क्या हैं मामला

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version