Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के खिलाफ दर्ज हुआ केस, बिग बिलियन डेज के ऐड को लेकर बवाल

Must Read

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड (Bollywood) के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक बार फिर चर्चाओं में हैं. फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर आगामी बिग बिलियन डे सेल (Big Billion Day Sale) शुरू होने जा रही है. इसके लिए कंपनी ने अमिताभ बच्चन को ब्रांड एम्बेसडर बनाया है. इस सेल के लिए जारी विज्ञापन में एक लाइन बोलना अमिताभ बच्चन पर भारी पड़ गया. इसके बाद कैट ने (Confederation of All India Traders) विज्ञापन को भ्रामक बताते हुए अमिताभ और ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

इस विज्ञापन को लेकर शुरू हुआ विवाद?
दरअसल, कंपनी बिग बिलियन डे सेल को लेकर काफी समय से टीजर जारी कर रही थी. इसके प्रमोशन के लिए कई तरह के ऐड दिखाए गए. इस दौरान ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ बच्चन ने सेल के एक विज्ञापन में डील्स को लेकर उपभोक्ताओं से कहा, “मोबाइल पर जो डील ऑनलाइन मिल रही है. वह खुदरा दुकानों पर उपलब्ध नहीं है.”

इसी विज्ञापन को लेकर विवाद शुरु हो गया है. आरोप है कि कंपनी और एक्टर ने खुदरा दुकानदारों को नीचा दिखाने की कोशिश की है. इसके अलावा उपभोक्ताओं को भी गुमराह किया जा रहा है. इस मामले में लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि इस दावे से उनकी कमाई पर असर पड़ेगा, जबकि दुकान पर भी ऑफर्स दिए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Business Idea: कम बजट में शुरू करें खुद का बिजनेस, घर बैठे होगी लाखों की कमाई

विवाद के बाद हाइड हुआ ऐड
CAIT के महासचिव (General Secretary) प्रवीन खंडेलवाल ने CCPA (Central Consumer Protection Authority) ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा, कंपनी ने अमिताभ बच्चन के जरिए मोबाइल की कीमत को लेकर झूठा दावा किया है. साथ ही जनता को गुमराह करने की कोशिश की है. इस विज्ञापन को शॉपिंग प्लेटफॉर्म द्वारा यूट्यूब पर शेयर किया गया था.

बताया जा रहा है कि इस ऐड का वीडियो प्राइवेट कर दिया गया है. फिलहाल, इस मामले में कंपनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. ट्रेडर्स एसोसिएशन ने अभिनेता को भी लेटर भेजकर सवाल पूछे हैं. आखिर किस आधार पर उन्होंने ये झूठा दावा किया है?

Latest News

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में माइकल हसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, वनडे विश्व कप के लिए कोचिंग कंसल्टेंट नियुक्त

New Delhi: ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को 2027 एशेज और वनडे विश्व कप के लिए कोचिंग कंसल्टेंट...

More Articles Like This