अमेरिकी फेड के ब्याज दरों में कटौती के बाद MCX पर सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती के बाद गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई. फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने दिसंबर की बैठक में कोई नई ब्याज दरों में कटौती का संकेत नहीं दिया. निवेशक फेड के सतर्क रुख का आकलन कर रहे हैं, जिसके चलते कीमती धातुओं की कीमतों में यह गिरावट देखने को मिली.
एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव पिछले बंद भाव 1,20,666 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1.27% गिरकर 1,19,125 रुपए प्रति ग्राम पर खुला. वहीं, चांदी की कीमतें भी पिछले बंद भाव 1,46,081 रुपए प्रति किलोग्रा के मुकाबले 0.4% गिरकर 1,45,498 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुलीं. सुबह करीब 9:42 बजे तक, सोने की कीमतों में और अधिक गिरावट आई और यह 1,827 रुपए या 1.51% गिरकर 1,18,839 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. चांदी भी 1,411 रुपए या 0.97% गिरकर 1,44,670 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी्
ग्लोबल मार्केट में अमेरिकी डॉलर की मामूली गिरावट के चलते सोने की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई. स्पॉट गोल्ड 0.2% बढ़कर 3,937.88 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया, जबकि दिसंबर डिलीवरी के लिए यूएस गोल्ड फ्यूचर 1.2% गिरकर 3,950.70 डॉलर प्रति औंस रह गया. पिछले सत्र में दो हफ्तों के उच्चतम स्तर तक पहुँचने के बाद डॉलर इंडेक्स 0.2% गिरा, जिससे दूसरी करेंसी रखने वाले निवेशकों के लिए सोना सस्ता हो गया.
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बीते बुधवार को ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की, जिससे बेंचमार्क रेट 3.75% से 4% के दायरे में आ गई हैं. वैश्विक स्तर पर निवेशक अमेरिका और चीन के बीच हो रहे घटनाक्रमों पर भी नजर रख रहे हैं. निवेशक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच ट्रेड डील पर होने वाली बातचीत का इंतजार कर रहे हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, फेड चेयरमैन के सतर्क रुख के कारण प्रॉफिट बुकिंग हुई। इसके अलावा, आगामी अमेरिका-चीन ट्रेड वार्ता के प्रति आशावाद ने सेफ-हेवन संपत्तियों की मांग को कम कर दिया.

यह भी पढ़े: सीवान में सनसनीखेज वारदातः गला रेतकर ASI की हत्या, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version