Gold Price Today: सोने के खरीदारों के लिए खुशखबरी, 1,400 रुपए से अधिक कम हुई कीमत

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Gold Price Today: सोने के खरीदारों के लिए गुड न्‍यूज है. सोने की कीमत में गुरुवार को 1,400 रुपए से अधिक की गिरावट देखी गई. आईबीजेए के अनुसार, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 1,402 रुपए घटकर 96,024 रुपए हो गया है, जो कि इससे पहले 97,426 रुपए प्रति 10 ग्राम था.
वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 93,720 रुपए प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 85,460 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 77,780 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है. सोने की कीमतों में कमी आने की वजह इंटरनेशनल बाजार में दाम गिरना है. सोना 1.42% गिरकर 3,343 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. इससे पहले, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 3,400 डॉलर प्रति औंस पर था.

चांदी की कीमत में भी आई गिरावट

वहीं, चांदी की कीमत में भी कमी देखने को मिली है. एक किलो चांदी का भाव 1,174 रुपए कम होकर 94,600 रुपए प्रति किलो हो गया है. इससे पहले, चांदी का दाम 95,774 रुपए प्रति किलो था.
कामा ज्वेलरी के एमडी कोलिन शाह (Colin Shah) ने कहा कि वैश्विक तनाव के कारण मध्यम अवधि में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 96,000 रुपए से 97,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रहने की संभावना है. वहीं, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने का दाम 3,400 डॉलर प्रति औंस से 3,500 डॉलर प्रति औंस के बीच रह सकता है.
इस साल की शुरुआत से अब तक सोने की कीमतों में 26% की तेजी आ चुकी है. 24 कैरेट के सोने का दाम 1 जनवरी को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो कि 8 मई को 96,024 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी ने इस साल की शुरुआत से अब तक करीब 10% का रिटर्न दिया है. चांदी का दाम 1 जनवरी को 86,017 रुपए प्रति किलो पर था, जो कि 8 मई को 94,600 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This