Gold Silver Price Today: सोना खरीदना हुआ महंगा, चांदी के भाव स्थिर; जानिए आज की ताजा कीमत

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 20 April 2024: देश भर में शादियों का सीजन शुरु हो गया है. शादी विवाह में सोने चांदी की खरीदारी बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. दरअसल, आज सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिली है. वहीं, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 68,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 69,150 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 72,080 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 72,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी शुक्रवार को 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज भी उसी रेट पर बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 68,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 69,150 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 72,080 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 72,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 68,530 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 69,030 के दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल  71,960 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 72,480 की दर से बिकेगा.

यह भी पढ़ें: पहले चरण की वोटिंग में दिखा मतदाताओं का उत्साह, 21 राज्यों की 102 सीटों पर 60.03 फीसदी पड़े वोट

Latest News

IMD Weather Alert: अभी तो बस ट्रेलर दिखा है, असली पिक्चर बाकी…! अगले 48 घंटे 18 राज्यों पर भारी, बंगाल की खाड़ी से राजस्थान...

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी ताकत के साथ सक्रिय है. अगले 48 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं. दिल्ली-NCR से लेकर यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और केरल तक भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात का खतरा बना हुआ है.

More Articles Like This

Exit mobile version