Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में बंपर उछाल, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Must Read

Gold Silver Price Today, Sona Chandi Ke Bhav: भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन नजदीक है. इसको लेकर कपड़े और मिठाई की दुकान से लेकर सर्राफा बाजार में भी भीड़ देखने को मिल रही है. यदि आप भी रक्षाबंधन पर अपने बहन को सोने-चांदी के आभूषण गिफ्ट करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सोने-चांदी की कीमत में लगातार दूसरे दिन बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने की कीमत में उछाल (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक सोने की कीमत में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में कल यानी बुधवार को 55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज 55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 57,960 प्रति 10 ग्राम बिका, वो आज 58,070 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत में तो चांदी कीमत में लगातार वृद्धि जारी है. बता दें कि जो चांदी 78,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकी, वो आज 78,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में सोने की कीमत (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो जो सोना कल यानी बुधवार को 55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज 55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 57,960 प्रति 10 ग्राम बिका, वो आज 58,070 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

मध्य प्रदेश में सोने चांदी का भाव (MP Gold Price)₹ 55,230
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 55,130 रुपये प्रति 10 ग्राम से बिका, वो आज 55,230 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 57,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर से बिक रहा था, वो आज 57,990 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ेंः Health Tips: मेयोनीज लवर हो जाएं सावधान! कम करें इस्तेमाल, फास्ट फूड का ये है टेस्टी जहर?

Latest News

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This