Gold Silver Price Today: रक्षाबंधन से पहले सोने-चांदी की कीमत में बंपर उछाल, जानिए ताजा भाव

Must Read

Gold Silver Price Today, Sona Chandi Ke Bhav: रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक है. इसको लेकर कपड़े और मिठाई की दुकान से लेकर सर्राफा बाजार में भी भीड़ देखने को मिल रही है. वहीं मंहगाई भी रिकॉर्ड तोड़ रही है. अगर आप भी रक्षाबंधन पर अपने बहन को सोने-चांदी के आभूषण गिफ्ट करने की सोच रहे हैं या आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सोने-चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन बंपर उछाल देखने को मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने की कीमत में उछाल (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक सोने की कीमत में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में कल यानी गुरुवार को 55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज 55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 57,070 प्रति 10 ग्राम बिका, वो आज 58,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत में तो चांदी कीमत में लगातार वृद्धि जारी है. बता दें कि जो कल गुरुवार को चांदी 78,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकी, वो आज 80,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में सोने की कीमत (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो जो सोना कल यानी गुरुवार को 55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज 55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 57,070 प्रति 10 ग्राम बिका, वो आज 58,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

मध्य प्रदेश में सोने का भाव (MP Gold Price)₹ 55,230
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 55,230 रुपये प्रति 10 ग्राम से बिका, वो आज 55,430 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 57,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर से बिक रहा था, वो आज 58,200 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. यानी कुल मिलाकर आज सोने चांदी की कीमत में भारी उछाल देखने को मिला है.

ये भी पढ़ेंः चंद्रयान-3 की सफलता के बाद हाथ में तिरंगा लेकर सीमा हैदर ने खोला व्रत, फिर जारी किया एक वीडियो

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This