Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट, जानिए कितना हुआ सस्ता?

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 02 May 2024: शादी विवाह का सीजन समाप्त हो गया है. वहीं, अक्षय तृतीया का पर्व नजदीक है. अक्षय तृतीया पर लोग जमकर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीददारी करते हैं. अगर आप भी सोेने-चांदी की खरीददारी करना चाहते हैं या आप गोल्ड सिल्वर में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए अच्छी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में आज गिरावट देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने के भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 67,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 66,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,930 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 69,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो चांदी कल यानी बुधवार को 87,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 86,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोना सस्ता हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 67,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 66,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,930 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 69,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 67,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 66,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 69,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This

Exit mobile version