Gold Silver Price: अक्षय तृतीया से ठीक पहले सोने-चांदी की कीमत में लगी आग, जानिए कितना हुआ महंगा

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 08 May 2024: अक्षय तृतीया का पर्व नजदीक है. अक्षय तृतीया के खास मौके पर जमकर सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं. यदि आप भी इस खास दिन पर सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि आज सोने-चांदी की कीमत तगड़ा उछाल देखने को मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 67,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में भी बढ़ोत्तरी हुई है. बता दें कि जो चांदी कल यानी मंगलवार को 87,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी, वो आज 88,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में वृद्धि देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 67,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 66,830 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,170 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

01 March 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This

Exit mobile version