Gold Silver Price Today: नहीं थम रहे सोने-चांदी के भाव, जानिए आज कितना हुआ महंगा

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 12 May 2024: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि आज सोने-चांदी की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 71,660 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत तो आज चांदी के भाव में भी उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो चांदी कल यानी शनिवार को 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी, वो आज 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 71,660 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

 

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में तगड़ा देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 67,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,130 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,270 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 71,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

ओखला स्थित NTA के दफ्तर में घुसे CJP के प्रदर्शनकारी,  मौके पर भारी पुलिसबल मौजूद

CJP Sansad March: कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक और प्रदर्शनकारी दिल्ली के ओखला स्थित NTA के दफ्तर में घुस...

More Articles Like This

Exit mobile version