Gold Silver Price: राम नवमी पर सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, जानिए कीमत

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 17 April 2024: आज देशभर में राम नवमी का पर्व मनाया जा रहा है. राम नवमी की धूम मंदिरों से लेकर बाजारों में देखने को मिल रहा है. यदि आप राम नवमी पर सोने-चांदी की खरीदने की योजना बना रहे हैं या आप गोल्ड सिल्वर में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

 

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 68,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो 72,400 आज रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में भी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है. बता दें कि जो चांदी कल यानी मंगलवार को 89,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 68,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो 72,400 आज रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

 

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने के भाव बढ़े हैं. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 67,930 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज  68,830 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,330 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 72,270 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

Budget 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: Report

Crisil की रिपोर्ट के अनुसार Budget 2026-27 में सरकार ने पूंजीगत खर्च बढ़ाकर और सुधारों पर जोर देकर लंबी अवधि की आर्थिक ग्रोथ की दिशा तय की है.

More Articles Like This

Exit mobile version