Gold Silver Price Today: सोने के भाव स्थिर तो चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानिए आज के ताजा भाव

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 21 December 2023: खरमास का महीना चल रहा है. इस समय शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों की मनाही होती है. इसलिए सोने-चांदी के खरीदारों की संख्या कम हो जाती है. ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है. दरअसल, आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है, वहीं चांदी की कीमत में जरा सा उछाल देखने को मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने की कीमत स्थिर (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में आज कोई बदलाव देखने को नहींं मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 58,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,690 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

चांदी के भी बढ़े भाव (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में भी उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी गुरुवार को 80,200 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 80,700 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में बढ़े सोने के भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में आज कोई बदलाव देखने को नहींं मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 58,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,690 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 58,630 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था वो आज भी उसी रेट से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी रेट से बिकेगा.

यह भी पढ़ें: Rashifal: सिंह, तुला समेत इन राशि वालों को होना पड़ेगा परेशान, जानिए राशिफल

Latest News

KAJARI MAHOTSAV 2026: मुंबई में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने यूं साझा किए विचार

KAJARI MAHOTSAV 2026: सपनों की नगरी मुंबई के मलाड ईस्ट स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल में 22 अगस्त की...

More Articles Like This

Exit mobile version