Gold Silver Price: सोने की कीमत में जरा सा उछाल, नहीं बढ़े चांदी के भाव, जानिए कीमत

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 25 April 2024: शादी विवाह का सीजन चल रहा है. अगर आपके भी घर या रिश्तेदारी में शादी है और आप सोेने-चांदी की खरीददारी करना चाहते हैं या आप गोल्ड सिल्वर में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए अच्छी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने कीमत में जरा सा उछाल तो चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने के भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में जरा सा उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 67,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,980 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो चांदी कल यानी बुधवार को 86,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज भी उसी दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 67,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,980 प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोना महंगा हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 67,030 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,380 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,380 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

Sudan Crisis: सूडान में RSF ने किया हमला, आठ बच्चों सहित 24 की मौत, वाहन को बनाया निशाना

RSF Attack In Sudan: पिछले तीन वर्ष से सूडान में जारी गृह युद्ध के चलते देश में मानवीय संकट और...

More Articles Like This