Gold Silver Price Today: चांदी की कीमत में मामूली गिरावट, नहीं बढ़े सोने भाव; जानिए रेट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 11 January 2024: अगर आप सोने-चांदी के खरीददारी की योजना बना रहे हैं, या आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिला है. वहीं, सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने के भाव स्थिर (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

चांदी हुई सस्ती (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो चांदी कल यानी बुधवार को 78,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में भी सोने के भाव स्थिर (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Prices: यूपी-बिहार में महंगा, तो हरियाणा में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 58,580 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version