Gold Silver Price Today: नहीं बढ़े सोने के भाव, चांदी की कीमत में गिरावट; जानिए भाव

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, Sona Chandi Ke Bhav: आज चारों तरफ छठ महापर्व की धूम है. ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने के भाव स्थिर (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 57,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज भी उसी कीमत पर बिकेगा. वहीं, अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत में गिरावट (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में भी कमी देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी शनिवार को 79,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज भी 79,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में भी सोने के भाव स्थिर (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 57,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज भी उसी कीमत पर बिकेगा. वहीं, अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 57,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी इसी कीमत पर बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- Dev Deepawali 2023: देव दीपावली कब? 26 या 27 नवंबर, जानिए सही तिथि और दीपदान का शुभ मुहूर्त

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This

Exit mobile version