Miss Universe 2023 में देश को रिप्रेजेंट करेंगी Shweta Sharda, जानिए कब और कहां देख सकते हैं ब्यूटी पेजेंट

Miss Universe 2023:  इस वर्ष 72वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता (Miss Universe 2023) सैन साल्वाडोर, अल साल्वाडोर में जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में होगा. इस प्रतियोगिता का आयोजन आज यानी 18 नवंबर 2023 को शाम 7 बजें किया जाएगा. इस बार भारत को मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 23 साल की श्वेता शारदा 19 नवंबर, 2023 को रिप्रेजेंट करेंगी.

बता दें कि अब तक भारत की तीन मिस यूनिवर्स और 6 मिस वर्ल्ड बन चुकी हैं. ऐसे में इस बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में श्वेता शारदा भारत को रिप्रेजेंट करने जा रहीं है. श्‍वेता शारदा  एक प्रतिभाशाली मॉडल,  डांसर और कोरियोग्राफर हैं.

कहां होगा ब्यूटी पेजेंट मिस यूनिवर्स 2023?

दरअसल, 72वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 18 नवंबर 2023 साल्वाडोर की राजधानी सैन साल्वाडोर में जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में आयोजित किया जाएगा. इस सेरेमनी में साल 2022 की मिस यूनिवर्स की विनर रहीं R’Bonney Gabriel 2003 की मिस यूनिवर्स को ताज पहनाएंगी.

ब्यूटी पेजेंट शाम 7.30 बजे सेंट्रल अमेरिका में टेलीकास्ट किया जाएगा. वहीं, भारत में इसे अगली सुबह 19 नवंबर 2023 को प्रात 6 बजे देखा जा सकता है. यदि आप भी इसके टेलीकास्ट को देखना चाहते है, तो मिस यूनिवर्स के यूट्यूब चैनल या एक्स पर देख सकते हैं. बता दें कि  इस ब्यूटी पेजेंट को जेनी माई जेनकिंस,मारिया मेनमोस और पूर्व मिस यूनिवर्स ओलिविया कुल्पो के द्वारा होस्ट किया जाएगा. 

ये भी पढ़े:-Cricket World Cup फाइनल मुकाबले के लिए Railway का बड़ा ऐलान, अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलेंगी क्रिकेट Special Trains

कौन हैं श्वेता शारदा?

मिस यूनिवर्स 2023 में 84 से अधिक देशों की खूबसूरत हसीनाओं के साथ भारत की  श्‍वेता शारदा (Shweta Sharda) का मुकाबला होगा. बता दें कि 22 साल की श्वेता शारदा चंडीगढ़ की रहने वाली हैं. श्‍वेता एक मॉडल होने के साथ डांसर भी हैं. इतना ही नहीं वो अपने सिर पर मिस डीवा यूनिवर्स 2023 का ताज भी सजा चुकी हैं. साथ ही वो कई डांस रियलिटी शोज जैसे डांस प्लस, डांस दीवाने और डांस इंडिया डांस का हिस्सा भी रही चुकी हैं.  

अब तक के भारत की मिस यूनिवर्स

फिलहाल, भारत को अब तक तीन मिस यूनिवर्स मिल चुकी हैं. जिसमें भारत की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) रही हैं, जिन्होंने 1994 में अपने सिर पर ताज सजाया था.  वहीं, भारत की दूसरी मिस यूनिवर्स लारा दत्ता (2001)  तथा तीसरी मिस यूनिवर्स हरनाज़ संधू (2021) हैं. अब देखना है कि इस साल भारत को चौथी मिस यूनिवर्स मिलती है या नहीं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version