Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में फिर उछाल, जानिए कितना हुआ महंगा

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 20 January 2024: एक बार फिर चारों तरफ शादी-विवाह जैसे मांगिलक कार्य शुरू हो गए हैं. ऐसे में अगर आप शादी-विवाह के सीजन में सोने-चांदी की खरीददारी करने की सोच रहे हैं या आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने के बढ़े भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 58,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,320 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज  61,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी के भी बढ़े भाव (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो चांदी कल यानी शुक्रवार 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 77,200 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में भी बढ़े सोने के भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में  बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 58,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,320 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज  61,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 58,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,580 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- 20-21 जनवरी को दक्षिण भारत में रहेंगे PM Modi, कई प्राचीन मंदिरों के करेंगे दर्शन

Latest News

UPSSSC Final Result: यूपी जूनियर एनालिस्ट मेडिसिन परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 357 उम्मीदवार चयनित

UPSSSC ने जूनियर एनालिस्ट मेडिसिन-2024 भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 357 उम्मीदवारों का चयन किया गया है.

More Articles Like This

Exit mobile version