20-21 जनवरी को दक्षिण भारत में रहेंगे PM Modi, कई प्राचीन मंदिरों के करेंगे दर्शन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: अयोध्‍या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु में कई मंदिरों के दर्शन करने जाएंगे. पीएमओ की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20-21 जनवरी को दक्षिण भारत में रहेंगे. वहां पीएम मोदी तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में विद्वानों से कम्ब रामायण का पाठ सुनेंगे.

वह श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर जाएंगे. पीएम मोदी श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में कई भाषाओं में रामायण का पाठ सुनेंगे और भजन संध्या में भी भाग लेंगे. इसके अलावा वे धनुषकोडी में कोठंडारामास्वामी मंदिर जाएंगे; वहां से पीएम मोदी अरिचल मुनाई भी जाएंगे.

ये भी पढ़े: Ram Rahim On Parole: फिर जेल से बाहर आएगा राम रहीम, मिली पैरोल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version