Gold Silver Price Today: लंबे उछाल के बाद सोने-चांदी के भाव स्थिर, जानिए ताजा रेट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 01 February 2024:  शादी-विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है. बता दें कि सोने-चांदी की कीमत में लंबे समय से उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. इसी क्रम में आज सोने-चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत

सोने की कीमत स्थिर (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

नहीं बढ़े चांदी के भाव (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत भी स्थिर है. बता दें कि जो चांदी कल यानी बुधवार को 78,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज भी उसी दर से बिकेगी.

UP में भी नहीं बढ़े सोने के भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 58,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें-

नीतीश कुमार: कोई तो कारण होगा… यूं ही कोई बेवफ़ा नहीं होता

Latest News

यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस बना रहा सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क, लंबी दूरी के ड्रोन को नियंत्रित करने का बडा प्लान

Russia Ukraine War: रूस की कंपनी Bureau 1440 ‘रासवेट’ (Rassvet यानी Dawn) नाम से लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट इंटरनेट...

More Articles Like This

Exit mobile version