Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बंपर उछाल, खरीदने से पहले जान लें रेट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिला है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 90,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 91,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 94,660 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 95,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,19,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 90,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 91,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 94,660 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 95,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 89,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 91,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 94,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 95,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- Sri Lanka: श्रीलंकाई नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, नाव भी जब्‍त

Latest News

वन्यजीवों के प्रहरियों की सुरक्षा का संकल्प: डॉ. राजेश्वर सिंह ने तराई के Wildlife Protectors के लिए की बड़ी पहल

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद में 140 बाघ मित्रों को सम्मानित किया गया. डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाघ मित्रों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों के लिए ₹5 लाख जीवन बीमा और ₹2 लाख चिकित्सा बीमा की पहल की. कार्यक्रम में Leopard Rescue Centre और पीलीभीत-तराई पर फिल्म निर्माण की भी घोषणा हुई.

More Articles Like This

Exit mobile version