Gold Silver Price Today: सोने की बढ़ी चमक, नहीं बदले चांदी के भाव, जानिए ताजा रेट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: शादी विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने की कीतम में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं, चांदी के भाव स्थिर हैं. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 90,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 90,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 94,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 95,030 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 90,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 90,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 94,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 95,030 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 90,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 94,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 94,820 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- 6.99 अरब डॉलर बढ़कर 692.7 अरब डॉलर के पार पहुंचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version