Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में तगड़ा उछाल, जानिए कितना हुआ महंगा

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 05 July 2024: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 67,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 71,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी के भाव में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो चांदी कल यानी गुरुवार को 96,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी, वो आज 97,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोना महंगा हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 67,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 71,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां सोने की कीमत में तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 67,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 71,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026, तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के तीसरे दिन 66 और 74 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. कर्नाटक के आदर्श अत्तावर और उत्तराखंड के एस. थमिज़हरासँ ने प्रथम स्थान हासिल किया.

More Articles Like This

Exit mobile version