Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के रेट ने बाजार में मचाई हलचल, रेट सुन लगेगा झटका

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: शादी का सीजन चल रहा है. अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने चांदी की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 1,20,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,28,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,26,110 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,34,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,99,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,96,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 1,20,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,28,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,26,110 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,34,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 1,19,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,19,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,25,580 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,25,790 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- भारत ने श्रीलंका को जमीन-हवाई दोनों माध्यमों से सहायता मुहैया कराई, अपने मजबूत समर्थन को भी दोहराया

Latest News

LPG Panic Booking: युद्ध की खबरों से देश में गैस बुकिंग रिकॉर्ड स्तर पर, एक दिन में 75 लाख से ज्यादा सिलेंडर बुक

ईरान-इजरायल तनाव के बीच देश में LPG सिलेंडर की बुकिंग में अचानक उछाल देखने को मिला है. 12 मार्च को रिकॉर्ड 75.7 लाख सिलेंडर बुक हुए, लेकिन सरकार ने कहा कि सप्लाई पूरी तरह सामान्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version