Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में चमका सोना और लुढ़की चांदी, जानिए आज के रेट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 08 December 2023: शादी-विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में इन दिनों सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के खरीदारों की संख्या बढ़ गई है. अगर आपके भी घर या रिश्तेदारी में शादी है और आप सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करने वाले हैं तो ये आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने चांदी के कीमतोंं में उतार चढ़ाव जारी है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने की कीमत में उछाल (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में आज इजाफा देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,370 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,480 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत में गिरावट (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो चांदी कल यानी गुरुवार को 81,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 80,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में भी महंगा हुआ सोना (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में आज इजाफा देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,370 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,480 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 58,330 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था वो आज 58,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकेगा.

यह भी पढ़ें:

Latest News

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version