Gold Silver Price Today: सोने की फिर बढ़ी चमक, नहीं बदले चांदी के भाव, जानिए ताजा रेट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: शादी विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं, चांदी के भाव स्थिर हैं. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 91,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 95,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 96,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 91,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 95,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 96,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 91,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 91,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 95,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 96,080 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- Stock Market: सपाट बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Latest News

हरियाणा में मुठभेड़ः पुलिस ने दो इनामी शूटरों को किया ढेर, जुड़े थे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से

Lawrence Bishnoi Gang Encounter: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां बहादुरगड़ में हरियाणा STF बहादुरगढ़ और दिल्ली...

More Articles Like This

Exit mobile version