Gold Silver Price Today: लंबे ब्रेक के बाद आज बंपर बढ़े सोने और चांदी के भाव, जानिए क्या है कीमत

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 12 July 2024: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में आज बंपर बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 68,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज  71,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज भी चांदी के भाव में बंपर बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बता दें कि जो चांदी कल यानी गुरुवार को 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी, वो आज 99,990 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 68,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज  71,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 67,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,380 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 71,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

यह भी पढ़ें: IRCTC Kerala Tour Package: आईआरसीटीसी के साथ अक्टूबर में करें केरल की सैर, कम खर्च में पूरा हो जाएगा ट्रिप

Latest News

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार, जानें रेट

Gold Silver Price Today: जल्द ही होली का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की...

More Articles Like This

Exit mobile version