Gold Silver Price Today: सोने की कीमत पर लगी ब्रेक, चांदी के भाव में गिरावट; जानिए गोल्ड-सिल्वर का रेट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 12 March 2024: शादी-विवाह की सीजन समाप्त होने वाला है. 14 मार्च से शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लग जाएगी. ऐसे में इस समय यदि आप सोने-चांदी की खरीदारी करने वाले हैं या आप सोने-चांदी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. वहीं, चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 64,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी रेट से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो चांदी कल यानी सोमवार को 79,200 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 79,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 64,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी रेट से बिकेगा.

MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 61,730 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 64,820 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version