Gold Silver Price Today: लंबे उतार-चढ़ाव के बाद सोने की कीमत में भारी गिरावट, नहीं बदले चांदी के भाव, जानिए आज का रेट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: शादी का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. वहीं, चांदी के भाव स्थिर हैं. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 79,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 84,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 83,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 79,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 84,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 83,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 80,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 79,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 84,680 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 83,630 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, यहां चेक करें रेट

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version