Gold Silver Price Today: नई ऊंचाई पर पहुंचे सोने-चांदी के भाव, जानिए ताजा रेट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: सावन का महीना चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिला है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 92,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 92,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 96,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 97,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,25,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 92,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 92,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 96,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 97,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 91,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 92,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 96,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 97,130 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- ‘गृहयुद्ध जैसी स्थिति लोकतंत्र के लिए खतरा’, बांग्लादेश में हिंसा पर बोले जातीय पार्टी के महासचिव, भारत को लेकर भी कही ये बात

Latest News

Ayushman Bharat Digital Mission: भारत की बड़ी छलांग, 93 करोड़ ABHA अकाउंट से जुड़े 104 करोड़ हेल्थ रिकॉर्ड

Ayushman Bharat Digital Mission: देश में 93 करोड़ से ज्यादा ABHA अकाउंट से 104 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड जोड़े जा चुके हैं. वहीं 23.21 करोड़ से ज्यादा ABHA-लिंक्ड डिजिटल टोकन जारी हुए हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version