Gold Silver Price Today: सोने की बढ़ी चमक, चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, जानिए रेट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: तीज का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 93,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 97,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 98,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,28,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली गिरावटभारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 93,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 97,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 98,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 92,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 93,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 97,440 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 98,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट पर 11 KG विदेशी गांजे के साथ दो यात्री गिरफ्तार, ट्रॉली बैग से मिला संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड

Latest News

Holi 2026: होली के जश्न में डूबा पूरा देश, रंगों से सराबोर हुए लोग

फाल्गुन पूर्णिमा पर देशभर में होली 2026 धूमधाम से मनाई जा रही है. हर शहर और गांव रंगों से सराबोर है और लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version